Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2023। अभी अभी एक बड़े हादसे की खबर निकटवर्ती कस्बे सरदारशहर से आ रही है। जहां एक सड़क हादसे में थानाधिकारी पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर की मृत्य हो गई है। सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर भानीपूरा के पास कार व ट्रोले की आमने सामने की भींड़त हो गई एवं उसमें घायल सब इंस्पेक्टर रामभज को सरदारशहर चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां पर दौराने इलाज उनकी मृत्यू हो गई। रामभज अभी सांडवा थाने में थानाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे। सूचना मिलने के बाद डीएसपी पवन भदौरिया सहित सरदाशहर, भानीपूरा पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी चिकित्सालय पहुंचें है। रामभज को गत 2 अगस्त को ही सांडवा थानाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांडवा थानाधिकारी रामभज का हुआ सडक दुर्घटना में देहांत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरदारशहर चिकित्सालय पहुंचें उच्चाधिकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेगा हाईवे पर हुए हादसे में उड़े गाडी के परखच्चे।