Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-06 at 09.08.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2025। सोमवार दोपहर अपने घर से निकल कर लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने 5 घंटो में ढूंढ निकाला। बिग्गाबास निवासी सुरेश कुमार ने मंगलवार शाम को बालिका की गुमशुदगी थाने में दर्ज करवाई। थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि नाबालिग बालिका का मामला होने के कारण एएसआई सुरेश कुमार व कांस्टेबल बबली की टीम बनाकर तलाश की जिम्मेदारी दी गई। सुरेश कुमार ने तुरंत मामले की जांच शुरू की, और बालिका के ट्रेन से रवाना होने की सूचना मिली। बालिका के खाटू श्यामजी मंदिर पहुंचने की सूचना मिली तो टीम यहां से रवाना हो गई व खाटू पहुंचकर मंदिर के पास ही उसे दस्तयाब कर लिया गया। सुरेश कुमार ने बताया कि बालिका को लेकर वहां से रवाना हो गए व सुबह करीब 9 बजे वे श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गए है। बालिका को पुलिस द्वारा बुधवार को बाल कल्याण समिति, बीकानेर के सामने पेश किया जाएगा। बालिका ने पुलिस को बताया कि उसे लगा माता पिता उसे खाटू जाने नहीं देंगे तो वो बिना बताए ही घर से निकल गई।