Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240204-WA0150
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी एक युवक को लाखों की शराब के साथ भालेरी पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। चूरू के भालेरी थानाधिकारी देवीसहाय ने बताया कि पुलिस शनिवार रात नाकाबंदी कर रही थी। नाकाबंदी के दौरान ढाणी मोजा व खण्डवा के पास एक लग्जरी कार आती हुई दिखायी दी। पुलिस ने कार को रूकवाकर ड्राईवर से पूछताछ की और गाड़ी की तलाशी ली। पुलिस ने गाड़ी में रखे 45 कार्टून शराब जिसकी कीमत 6.50 लाख रुपए आंकी गयी है जब्त कर ली। पुलिस ने कार में सवार युवक श्रीडूंगरगढ़ के मोमासर बास निवासी 28 वर्षीय राकेश जाट को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार में सवार एक दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। जिसका नाम खण्डवा निवासी तेजपाल हुड्डा बताया गया। पुलिस ने अवैध शराब व कार जप्त कर ली। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुरू के भालेरी थाना पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ के युवक को गिरफ्तार किया।