Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद लोकतांत्रिक संस्था पर जड़े ताले को खुलवाने के प्रयास तेज हुए है। पुलिस मौके पर पहुंची है और पालिका कर्मी धरनार्थियों से वार्ता कर रहें है। पालिका की ओर से जेईएन भरत गौड़, रवि जोगी सहित कर्मचारी शामिल है। ताला खुलवाने के पहला प्रयास विफल हुआ है और पूर्व नेता प्रतिपक्ष सोहनलाल ओझा सहित पार्षदों ने ताला नहीं खोलने दिया है। ओझा सफाई का टैंडर निरस्त करने, सफाई के मामले में वार्ड पार्षद से तस्दीक करवाई जाए, की मांग के साथ अपनी बातें रख रहें है। सदस्य सुचारू बैठक नहीं करवाए जाने का आरोप पालिका पर लगा रहें है। वहीं पालिका प्रशासन मंगलवार को पेश होने वाले पालिका बजट बैठक में अपनी बात रखने की बात कह रहे है। दूसरी ओर पालिका के बाहर भी पालिकाध्यक्ष की अगुवाई में धरना जारी है।