Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20251214-WA0012
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2025। ट्रेन में शराब लेकर आए दो युवकों को पुलिस ने तत्परता से धर दबोचा और 288 पव्वे देशी शराब जब्त की।

सेरूणा थाने के एएसआई पूर्णमल ने शनिवार शाम टीम के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। पूर्णमल ने बताया कि दो युवक ट्रेन में बीकानेर से 6 पेटी शराब लेकर आए। किसी ने पुलिस को इत्तला दी तो पुलिस दल तुरंत सूडसर स्टेशन के लिए रवाना हुआ। युवक स्टेशन के मैन गेट से जैसे ही शराब लेकर बाहर निकले पुलिस ने आम रास्ता पर ही मौके पर पहुंचकर दोनों को शराब के साथ धर दबोचा। पुलिस ने 6 पेटी में से 288 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त कर दुलचासर निवासी 32 वर्षीय विजयसिंह और 23 वर्षीय लक्ष्मणसिंह को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्रसिंह को दी गई है।