Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2024। गांव ठुकरियासर के ग्राम पंचायत भवन के हॉल में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ व बाबा साहेब की मूर्ति को खंडित करने के प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल द्वारा दर्ज करवाए गए प्रकरण में पुलिस ने जांच करते हुए सरपंच पुत्र नरसाराम व भानजे हनुमान पुत्र मोहनराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता देवें प्रकरण के बाद बाबा साहेब की मूर्ति खंडित की सूचना से माहौल तनावपूर्ण हो गया था और थानाधिकारी गांव में मोर्चा संभाले हुए थे। जिसमें शनिवार शाम तक सीओ निकेत पारीक व सीआई इंद्रकुमार के निर्देशन में एसआई धर्मपाल, हैड कांस्टेबल हरिराम, महीपाल, पुनीत, अनिल कुमार, मोहनलाल की टीम ने जांच के दौरान ये गिरफ्तारी की है। बता देवें सरपंच अमराराम गांधी और उनके पुत्र बुधाराम को पुलिस ने अलसुबह 151 में गिरफ्तार किया था। बता देवें इस मामले में नरसाराम ने परिवाद देते हुए विद्युत विभाग कार्मिक व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ आरोप लगाकर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने साजिश का पटाक्षेप करते हुए त्वरित जांच कर दो को गिरफ्तार कर लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्ति तोड़ने के प्रकरण में सरपंच पुत्र व दोहिता हुए गिरफ्तार।