Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2022। पूनरासर मेले में जाते हुए 3 सितंबर को सेरूणा से कुछ आगे एक बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी जिससे दो युवकों ने अपने प्राण गवां दिए थे। सेरूणा थाने के एएसआई राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में हादसे का जिम्मेदार बस ड्राइवर गांव डेलवां निवासी तोलाराम नायक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। ज्ञात रहें कि गत तीन सितंबर की दोपहर 12:00 बजे के करीब पूनरासर मंदिर दर्शन कर लौट रहे मोटरसाइकिल सवार तीन दोस्तों को पीछे से आ रही है बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बीकानेर के नत्थूसर बास एरिया में विवेकनाथ बगीची के पास रहने वाले हनुमान रामावत (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वो बस के टायर की चपेट में आ गया था। वहीं बीकानेर के ही मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने वाले अमित सोनी (28) ने अस्पताल ले जाते रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं महाराजा गंगा सिंह युनिवर्सिटी के पास विश्वकर्मा कॉलोनी का रहने वाले भुवनेश सुथार (24) घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए बीकानेर ट्रॉमा सेंटर भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओवरटेक करने के चक्कर में बस अपने आगे चल रही मोटरसाइकिल से टकरा गई थी। हादसा होने के साथ ही बस ड्राइवर मौके से बस छोड़कर फरार हो गया।