Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। सूडसर की रोही में अवाड़ा कंपनी के निर्माणाधीन विशाल सोलर प्रोजेक्ट में कंपनी द्वारा सीमाज्ञान की परिवाद दी गई। बुधवार को नायब तहसीलदार विनोद मीणा सेरूणा पुलिस जाप्ते व प्रशासन की टीम के साथ मौके पर सीमाज्ञान करवाने पहुंचे। यहां प्रशासनिक दल द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान उत्पात मचाने पर सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने चार जनो को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने सूडसर निवासी लेखराम जाट, नंदलाल जाट, अशोक जाट व तेजरासर निवासी जयचंद जाट को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।