Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 दिसंबर 2023। जामसर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते चार जनों को पकड़ा और आरोपियों से देशी कट्टा, मिर्ची व मुखौटे बरामद किए गए। गुरूवार देर रात की कार्रवाई है और जामसर एसएचओ इंद्र कुमार ने नेशनल हाइवे 62 पर नाकेबंदी के दौरान चार जनों को पकड़ा। जिनमें प्रताप बस्ती वार्ड 11 के निवासी 18 वर्षीय केशर देव पुत्र पप्पूराम प्रजापत एवं 18 वर्षीय रामानंद पुत्र ओमप्रकाश प्रजापत, बिग्गाबास के वार्ड 24 निवासी 19 वर्षीय ललित सिंह पुत्र उदयसिंह राजपूत सहित एक जना जिसका ससुराल श्रीडूंगरगढ में है पीलीबंगा के जाखड़ावाली निवासी 18 वर्षीय जगमाल पुत्र हंसराज प्रजापत को पकड़ कर गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है जगमाल ने ही डकैती की योजना बनाई व इन तीनों को बुलाकर इन्हें तैयार किया।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गुरूवार रात को जामसर एसएचओ इंद्र कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर नाकाबंदी कर रखी थी। इस दरम्यान पुलिस को बाबा गंगाईनाथ मंदिर के सामने एक कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम कार के पास पहुंची तो कार में चार युवकों को पाया। पुलिस ने कार सवार युवकों को बाहर निकाला और तलाशी ली तो कार से एक देशी कट्टा बरामद किया। इसके अलावा कार में पॉलीथिन में रखा मिर्ची पाउडर, चार मुखौटे बरामद किए। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि एक घर में डाका डालने की योजना बना रहे थे। वे शाम को ही जामसर थाना क्षेत्र में आए थे। दिन में उन्होंने मंदिर की रैकी की थी और रात को डाका डालने वाले थे।