Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

शराब के नशे में घर में मचाया उत्पात, पुलिस ने किया अरेस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव रीड़ी में शराब के नशे में अपने घर में उत्पात मचाने पर एक युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पकड़ा और थाने पहुंचाया। एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के बाद पुलिस दल गांव रीड़ी पहुंचा। पुलिस ने आरोपी रामनारायण को समझाइश का प्रयास किया। परन्तु वह पुलिस के सामने ही अपनी पत्नी से झगड़ा करते हुए धमकियां देने लगा। पुलिस ने आरोपी को हवालात में बन्द किया व शांति के लिए पाबंद करवाया।
साइबर अपराधों की पूछताछ में तैश में आए युवकों को पहुंचाया हवालात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साइबर अपराधों की श्रेणी में संदिग्ध बैंक खातों की दर्ज शिकायतों के संबंध में हैड कांस्टेबल सरिता सहित कांस्टेबल चंद्रपाल, बलवीरसिंह, डीआर रामनिवास की टीम गांव इंदपालसर गुसाईंसर व रीड़ी पहुंची। इंदपालसर गुसाईंसर निवासी 27 वर्षीय देवीलाल सांसी व रीड़ी निवासी 18 वर्षीय वेदप्रकाश भार्गव से पूछताछ की गई। आरोपी तैश में आ गए तो पुलिस दल ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं से लौटते हुए रीड़ी बस स्टैंड पर एक युवक रीड़ी निवासी 25 वर्षीय कानाराम जाट राहगीरों को तंग परेशान कर रहा था। पुलिस ने समझाईश की तो युवक मरने मारने पर उतारू हो गया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। तीनों युवकों को शांतिभंग में पकड़ा गया व सोमवार को पाबंद करवाने की कार्रवाई की जाएगी।
साइबर फ्रॉड की शिकायतों के संबंध में एक युवक को किया गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साइबर अपराधों की शिकायतों के संबंध में अनेक राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल झूमरराम ने बिग्गाबास रामसरा निवासी 23 वर्षीय अशोक जाट को पकड़ा व हवालात में बंद किया। पुलिस द्वारा आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर शांति व्यवस्था के लिए पाबंद करवाया जाएगा।