Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-10-28 at 20.55.09
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2024। दीपावली पर्व पर कस्बे के बाजारों में रौनक परवान पर है एवं क्षेत्रवासी जम कर खरीददारी कर त्यौंहार का उत्साह दिखा रहे है। व्यापारियों ने विशेष सजावटें अपनी दुकानों में की है वहीं मुख्य बाजार में बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानें, पाटे, रेहड़ियां सज चुकी है। प्रसाद, लक्ष्मीपाने, पटाको, दियो, रंग-बिरंगी लाईटस, पुष्प-मालाएं आदि की अस्थाई दुकानों से सैंकड़ों परिवार अपना त्योंहार रोशन करेगें। त्यौहार के लिए पुलिस एवं प्रशासन की व्यवस्थाएं भी चाक-चौबंद है एवं चौकस पुलिस बाजार में लगातार गश्त पर रहेगी। सोमवार शाम को भी थानाधिकारी इंद्रकुमार की अगुवाई में पुलिस दस्ते ने कस्बे के बाजारों में पैदल गश्त की एवं व्यापारियों को व्यवस्थाएं बनाने में सहयोग करने की अपील की। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए हर वर्ष की तरह ही मंगलवार सुबह से मुख्य बाजार में बैरीकेटिंग लगा कर वाहनों की इंट्री बंद की जाएगी। इसके लिए हाईस्कूल रोड़ पर सीताराम मोदी के घर के सामने, घासमंडी रोड़ पर विजय स्टोर के सामने, गौरव पथ पर पुरानी प्याऊ के पास, स्टेशन रोड़ पर भारत टेलर्स के पास बैरीकेटिंग की जाएगी एवं इन गलियों के समानांतर पास की छोटी गलियों में से भी वाहनों का प्रवेश बंद किया गया जाएगा। त्यौंहार को देखते हुए चारों दिन बाजार में पुलिस दस्ते भी तैनात किए जाएगें एवं यातायात में बाधा बनने वाले वाहनों को त्वरित प्रभाव से सीज किया जाएगा। साथ ही बाजार में जेबतराशी व अन्य घटनाओं को रोकने के लिए लगातार गश्त की जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी इंद्रकुमार की अगुवाई में पुलिस दस्ते ने की शहर के बाजार में पैदल गश्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गश्त के दौरान पुलिस ने किया व्यापारियों से सहयोग का आह्वान।