Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पिता का टिफिन लेकर दुकान आए बालक की साईकिल ले गया चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिता का टिफिन लेकर दुकान आए एक बालक की साईकिल एक किशोर चोरी कर ले गया। युवक के पिता असलम छिंपा ने पुलिस को परिवाद देते हुए पुलिस को बताया कि मुख्य बाजार में टैक्सी स्टैंड पर उसकी दुकान स्थित है। गुरूवार सुबह करीब 11.30 बजे उसका पुत्र साईकिल से टिफिन देने आया। वह साईकिल खड़ी कर दुकान में आया और लौटने लगा तो साइकिल अपनी जगह से गायब थी। बालक ने उसे ढूंढने का प्रयास किया परंतु उसकी कुछ ही दिनों पहले ली नई बाइक नहीं मिली। युवक ने रो रो कर बुरा हाल कर लिया। असलम ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया व साईकिल चोर को पकड़ने की मांग की।
गमछे में छुपाकर बैठा डोडा पोस्त, युवक को पकड़ा पुलिस ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा ने गुरूवार को थाने के सामने ही एक चाय की दुकान पर गमछे में डोडा पोस्त छुपाकर बैठे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शर्मा ने बताया कि 30 वर्षीय नगेश कुमार पुत्र धर्मपाल नाथ निवासी गंगाजलि पूगल को गिरफ्तार कर लिया व उसके पास से 425 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर लिया। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी जितेंद्र कुमार को दी गई है।