Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2023। चुनााव को देखते हुए पुलिस अधिकारी अवैध शराब की कार्रवाई के निर्देश लगातार विभाग को दे रहें है। उसी के तहत विभागीय कार्मिकों द्वारा अवैध शराब जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
6 कार्टून अवैध बीयर के साथ आरोपी गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना क्षेत्र में हाइवे पर स्थित होटल से पुलिस ने 6 कार्टून अवैध शराब जब्त की। एएसआई चैनदान ने कार्रवाई करते हुए गुसाईंसर छोटा निवासी रामचंद्र जाट को गिरफ्तार किया और अवैध बीयर व देशी शराब जब्त की। चैनदान ने बताया कि शनिवार देर रात की गई कार्रवाई में 5184 लीटर अंग्रेजी शराब व 31.14 लीटर देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दी गई है।
दूध की फैक्ट्री के पास आरोपी छोड़ भागा कट्टा, जब्त की अवैध शराब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाना पुलिस ने रविवार को की गई एक अन्य कार्रवाई में पूनरासर रोड पर स्थित दूध फैक्ट्री के पास से अवैध शराब जब्त की। एएसआई राजकुमार को टीम सहित देखकर आरोपी सफेद कट्टे में शराब छोड़कर भाग गया। कट्टे से पुलिस ने 45 पव्वे अवैध ढोला मारू देशी शराब जब्त की। पुलिस ने शंकरलाल जाट निवासी नकोदेसर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को सौंप दी है।
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 43 पव्वे बरामद किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर कितासर के पास एएसआई पूर्णमल ने रविवार शाम को कार्रवाई करते हुए कितासर भाटियान के श्रवणराम मेघवाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 43 पव्वे देशी शराब के जब्त किए। मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को दे दी गई है।