Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

अवैध शराब बेचते हुए मिला युवक, पुलिस को देखकर भाग छुटा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। शराब ही नहीं अवैध शराब का कारोबार क्षेत्र में खूब फल फुल रहा है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई ग्यारसीलाल पुलिस दल के साथ गश्त के लिए रवाना हुए। रात करीब 9 बजे बीदासर रोड पर स्थित मिस्त्री मार्केट के पास रोड पर राजेलदेसर निवासी गोविंदसिंह सुनार शराब बेचते हुए मिला। पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे व वन विभाग की ओर पेड़ों का फायदा उठाकर भाग छुटा। पुलिस ने उसके द्वारा फैंके गए कट्टे से 40 पव्वे देशी शराब बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मोहनलाल मीणा करेंगे।

अलग अलग मामलों में तीन युवक शांतिभंग में पकड़े गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2025। क्षेत्र में तीन अलग अलग मामलों में तीन युवकों को पुलिस ने बुधवार को पकड़ कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल भगवानाराम ने धीरदेसर चोटियान निवासी 23 वर्षीय अशोक कुमार को समझाईश के बावजूद नहीं मानने पर पकड़ कर थाने पहुंचाया। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने बिग्गा निवासी 40 वर्षीय रामेश्वरलाल को भी उत्पात मचाने पर समझाईश का प्रयास किया। परंतु युवक नहीं माना तो उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया। वहीं हैड कांस्टेबल संदीप ने बिग्गा बास निवासी 24 वर्षीय केशर कुमार को शांतिभंग में पकड़ा। पुलिस द्वारा तीनों को गुरूवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।