Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

चल रहा था पर्ची सट्टा खेल, पहुंची पुलिस, एक भागा, एक हुआ गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को रात करीब 8.20 बजे सरदारशहर रोड पर एएसआई गजेंद्रसिंह गश्त के दौरान टीम के साथ पहुंचे। यहां दो युवक पर्चियों पर खाईवाली कर रहें थे। पुलिस को देख कर एक युवक भाग छुटा व एक आड़सर बास निवासी कुनणनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पर्चियां व 210 रूपए जब्त किए और मामला दर्ज जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।
अस्पताल के पास मचाया शोर, पुलिस ने पहुंचाया थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल के पास तेज आवाज में बेवजह हॉर्न बजाना भी प्रतिबंधित है, और ऐसे में तेज आवाज में डेक बजाने पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई गजेंद्रसिंह ने बताया कि रविवार को गश्ती दल दोपहर करीब 1.15 बजे सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा तो यहां कालूबास निवासी जीतराम पिकअप में तेज आवाज में डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण कर रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ा और डेक मय स्पीकर जब्त कर आरएनसी एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को दी है।