Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2022। बुधवार को गांव बिग्गाबास रामसरा के रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय बालक मिला जो अपने बारे में अधिक जानकारी नहीं दे पा रहा है। बालक अपना नाम छोटू बता रहा है। इसे एएसआई पूर्णमल ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष किरण सिंह के समक्ष पेश किया। सिंह के निर्देशानुसार बालक को बीकानेर सेवा आश्रम में पहुंचा दिया है। पूर्णमल ने सभी नागरिकों से बालक की मदद करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बालक अपने गांव का नाम व मातापिता का नाम नहीं बता पा रहा है परंतु बालक हिंदी बोल सकता है। बालक दिल्ली या बिहार क्षेत्र का होने का अंदेशा है तथा सभी नागरिक इन क्षेत्रों के अपने जानकारों को ये खबर जरूर भेंजे। आपके छोटे से प्रयास के कारण हो सकता है की बालक को परिजनों से मिलाया जा सकें। किसी भी नागरिक को इस संबंध में कोई सूचना होने पर समिति के पुर्नवास समिति के नम्बर 0151 2241087, 9414434078 पर संपर्क कर जानकारी ली जा सकती है।