Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20251207-WA0009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को दो युवकों को तेज आवाज में डेक-टेप बजाना महंगा पड़ गया जब श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दोनों को धर लिया व आरएनसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे पर श्रीडूंगरगढ़ कालेज के पास अपने ट्रेक्टर पर तेज आवाज में गाना बजा रहे कितासर बिदावतान निवासी विक्रमसिंह राजपूत को हेडकांस्टेबल देवाराम ने पकड़ा है टेप सीज की। वही अपनी मोटरसाइकिल पर डेक लगा कर तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण कर रहे गांव रिड़ी निवासी भगवानाराम खाती को एएसआई सुरेश कुमार में पकड़ा है। इससे भी टेप वगेरह जप्त किया गया है। दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया व गिरफ्तारी कर जमानत दी गईं