Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। 19 वर्षीय तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के खेल रण में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला होगा। फाइनल में भारती निकेतन और ब्राइट फ्यूचर के क्रिकेटर खिलाड़ी आमने सामने होंगे। जैतासर के राउमावि के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह 8 बजे फाइनल मुकाबला शुरू होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी उपखंड स्तरीय विजय हासिल करने के लिए जीतोड़ मेहनत करने में जुटे है। मैच रोमांचक होने की उम्मीद है व दर्शकों में भी उत्साह है। मैच के बाद प्रतियोगिता का समापन समारोह होगा जिसमें विजेताओं को पुरसकृत किया जाएगा। बता देवें गुरूवार को सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमी फाइनल में भारती निकेतन ने राउमावि तोलियासर को 8 रन से हराया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच में ब्राइट फ्यूचर के खिलाड़ियों ने राउतावि ताल मैदान, श्रीडूंगरगढ़ को 56 रनो से हराया है। बता देवें प्रतियोगिता की मेजबानी ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकण्डरी सकूल द्वारा की जा रही है तथा प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा सहित स्टाफ विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं देने में जुटा है।