Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंची।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम जिला स्तरीय क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अगले मैचों में श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रभुसिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार अपना दबदबा बनाए रखा है और सभी खेल जीते है। स्कूल ने टूर्नामेंट में पूगल, नोखा व श्रीडूंगरगढ़ की तीन मजबूत टीमों को पराजित किया है।


एजी मिशन के 17 और 14 वर्षीय टीमें सेमीफाइनल में, दो खिलाड़ी राज्य स्तर पर हुए सलेक्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल की 14 व 17 वर्षीय क्रिकेट टीमों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे के मैचों में श्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करने की बात कही। कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 वर्ग के मनोज कुमार तथा अंडर-17 वर्ग के वीर आंवला का स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।


रग्बी की राज्य स्तर शिविर में गुसाईंसर बड़ा और डेलवा के दो खिलाड़ी सलेक्ट हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 70वीं जिला स्तरीय रग्बी खेल प्रतियोगिता के 17 वर्षीय टूर्नामेंट का आयोजन बींझासर के भवानी शिक्षण संस्थान में हो रहा है। इसमें छात्र वर्ग में आदर्श स्कूल गुसांईसर बड़ा के छात्र महेंद्र कुमार पुत्र तुलसीराम डेलू निवासी डेलवा और पवन कुमार पुत्र दिनेश गोदारा निवासी लोडेरा का राज्य स्तर से पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हो गया है। राउमावि दुलचासर में आयोजित इस शिविर में प्रशिक्षण लेने के बाद ये छात्र राबाउमावि शिवगंज सिरोही में राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आदर्श स्कूल के संस्थापक मूलचंद गोदारा सहित कोच और स्टाफ को शुभकामनाएं दी।