Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2025। सावन की अच्छी बरसात और हरियालो राजस्थान की मुहिम के तहत पौधारोपण के विभिन्न आयोजन क्षेत्र में हो रहें है। गुरूवार को पूनरासर के राउमावि में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य अनीता दोचानिया ने बच्चों को पौधे देते हुए एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब हम मां के नाम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम धरती को भी मातृत्व का सम्मान दे रहे होते हैं। उन्होंने बच्चों को इन पौधों के वृक्ष बनने तक इनका पालन करने का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में हजारों पौधे वितरित किए गए। स्कूल के स्टाफ के साथ विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ बढ़चढ़ कर कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के पीटीआई डॉ विनोद चौधरी की अगुवाई में स्टाफ ने वृक्षारोपण किया और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। चौधरी ने विद्यार्थियों को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और नियमित देखरेख की ज़िम्मेदारी भी समझाई। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान ग्रामीण बैंक की पंचायत समिति शाखा एवं मुख्य शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा हनुमान धोरा स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत समिति शाखा से शाखा प्रबंधक राजकुमार शर्मा एवं मुख्य शाखा के प्रबंधक जितेंद्र राठौड़ मौजूद रहें। शाखा स्टाफ मदनलाल सोनगरा, संजय मल व रामलाल आसोपा भी मौजूद रहें। नाबार्ड से बीकानेर के डीडीएम रमेश तांबिया, स्वास्थ्य विभाग के एईएन संजीव लेघा, पर्यावरणविद् सुनिल सांखला भी उपस्थित रहें। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विमला गुर्जर की अगुवाई में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। छात्रों ने नवीन पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी ली एवं समय-समय पर पानी देने की प्रतिबद्धता दिखाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान ग्रामीण बैंक की पंचायत समिति शाखा एवं मुख्य शाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विद्यालय प्रागंण में लगाए गए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को पूनरासर के राउमावि में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने बच्चों को दी एक पेड़ माँ के नाम लगाने का संदेश, दिलवाया पालन का संकल्प।