Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230724-WA0018
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जुलाई 2023। सुबह की पहली खबर छात्र छात्राओं द्वारा शिक्षा विभाग के खिलाफ किए जा रहें विरोध प्रदर्शन की है। श्रीडूंगरगढ़ मुख्यालय से स्टेट हाइवे पर स्थित पहला गांव जेतासर आज बच्चों के हमें शिक्षक दो के नारों से गूंज रहा है। गत सप्ताह जागरूक ग्रामीणों ने स्थानीय अधिकारियों को पत्र देकर उच्च माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए सोमवार से धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी। आज सुबह बच्चे हाथों में किताबों की जगह तख्तियां लेकर स्कूल पहुंचे व कोई सबक याद करने के स्थान पर ये जोर शोर से नारे लगा रहें है। बच्चो ने स्कूल का गेट नहीं खोलने दिया है और बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद है। प्रदर्शन कर रहें युवाओं ने बताया कि स्कूल को क्रमोन्नत हुए 2 साल हो गए है परंतु कोई वरिष्ठ शिक्षक की नियुक्ति नहीं कि गयी है ऐसे में विद्यार्थियों का शिक्षण बुरी तरह प्रभावित है और वे पिछड़ रहें है। मौके पर स्कूल स्टॉफ मौजूद है जिसे स्कूल से प्रवेश को रोक दिया गया है और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर में लगे नारे, बच्चों में भी आक्रोश।

नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

https://fb.watch/lZFKMGc3Yn/?mibextid=Nif5oz