Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 मई 2026। मध्य एशिया में तनाव और ग्लोबल क्रूड सप्लाई में बाधाओं के कारण देश में पेट्रोल व डीजल की किल्लत और राशनिंग शुरू हो गई है। प्रदेश भर में कई जिलों में पंप सूखे पड़े है और पंपो से विभिन्न झगड़ों के समाचार देख सुन कर लोगों में घबराहट का माहौल छा रहा है। तेल को लेकर दिक्कते छोटे शहरों में भी सामने आने लगी है। ऐसे में फर्जी आदेश जनता को परेशान कर रहें है। खेतों में बुवाई का समय है और ऐसे में तेल नहीं मिलने की आशंका से ट्रेक्टर संचालक घिर गए है।
इसका असर अब रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ रहा है। बीते बुधवार को एक हफ्ते में दूसरी बार पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाई गई और पेट्रोल डीजल कीमत गत शुक्रवार से इस शुक्रवार तक 3-3 रूपए बढ़ गई है। आम जनजीवन पर इसका असर नजर आने लगा है। इसी सप्ताह में दूध, गेहूं व खल के दामों में इजाफा हो गया है।
विदित रहें 19 मई, बुधवार को पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए और श्रीडूंगरगढ़ में पेट्रोल 110.39 रूपए प्रति लीटर, स्पीड पेट्रोल 120.06 रूपए प्रति लीटर व डीजल 95.66 रूपए प्रति लीटर कर दिए गए। कंपनियों द्वारा नॉर्मल की जगह स्पीड ऑयल के नाम पर भी कारस्तानी की जा रही है और छोटे शहरों के पंपो पर स्पीड तेल पहुंचाया जा रहा है। क्षेत्र में सिमित मात्रा में तेल मिल रहा है और वह भी महंगा वाला। ऐसे में आमजन परेशान हो रहा है।
गुरूवार को हुआ फर्जी आदेश वायरल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को जिला रसद विभाग के विहाफ़ पर एक फर्जी आदेश वायरल हो रहा है। आदेश में ड्रम, कंटेनर या बोतल में तेल नहीं भरने की हिदायत पंप संचालकों को दी गई है। इस फैक आदेश ने कोढ़ में खाज का काम किया और लोगों में अफरा तफरी का सा माहौल बन गया। लोग ईधर उधर फोन कर एक दूसरे से जानकारी जुटाते नजर आए। वहीं विभागीय कार्मिक नरेश छींपा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल आदेश बिल्कुल फैक है, विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश अभी तक तो जारी नहीं किया गया है।