Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट जयपुर से बीकानेर पहुंचे एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वरलाल डूडी के निधन पर शोक-संवेदना जताते हुए परिजनों से मुलाकात की। पायलट के जयपुर से बीकानेर जाते हुए पूरे रास्ते में केवल एक जगह रूकना और क्षेत्र के पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया से मुलाकात करना नई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे गया है। पायलट अपने काफीले के साथ शेरूणा स्थित होटल तेजा गार्डन में रूके और वहां पूर्व विधायक महिया सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए डूडी को याद किया। इस मौके पर पायलट ने डूडी को सच्चा किसान नेता बताया एवं अपने लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करने की उनकी खूबी को सराहा। इस दौरान पूर्व विधायक महिया सहित पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, मोहनलाल भादू, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, रामकिशन तर्ड साधासर, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नारायण नाथ सिद्ध, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, किसान नेता मुखराम गोदारा, मामराज गोदारा, सरपंच सनील मलिक, सुनिल मेघवाल, प्रहलाद भामूं मोमासर, राजेश भादू, चांदराम चाहर, संतोष कुमार नैण, शीशपाल गोदारा उदरासर सहित कई स्थानीय नेताओं ने पायटल से चर्चाएं की। पायलट के साथ काफीले में बड़ी संख्या में प्रदेश के कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, विधायक मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मिले पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया से, साथ रहें क्षेत्र के अन्य मौजिज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर से बीकानेर के बीच सचिन पायलट केवल एक स्थान पर रूके, और मिले महिया से, शुरू हुआ राजनीतिक चर्चाओं का दौर।