Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2025। बीदासर रोड पर गांव बाना से पहले एक कैपंर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई है। करीब 10 मिनिट पहले हुए हादसे में कैंपर सड़क किनारे लोहे के पोल पर जाकर गिरी। बिजली लाइन सहित पोल भी गिर गया और गनीमत रही बिजली सप्लाई बंद थी। अन्यथा हादसा भयानक हो सकता था। कैंपर गांव रीड़ी से श्रीडूंगरगढ़ की ओर आ रही थी और इसमें दो महिलाओं सहित एक बालक व एक पुरूष सवार थे। चारों मामूली चोटिल हुए है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। राहगिरों ने मदद कर कैंपर से सवारों को निकाला व निजी वाहन से ही श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लाया जा रहा है। 40 वर्षीय विमला पत्नी घनश्याम शर्मा निवासी रीड़ी, 70 वर्षीय हीरादेवी पत्नी भगवानाराम शर्मा निवासी रीडी चोटिल हो गई है। वहीं एक बालक भी मामूली चोटिल हुआ है। गाड़ी चालक घनश्याम भी मामूली चोटिल ही हुआ। अस्पताल में इनका ईलाज किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना से पहले पलट गई कैंपर, निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने मदद करते हुए कैंपर सवारों को बाहर निकाला, व अस्पताल पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोहे का पोल तार सहित टूट कर गिरा, गनीमत रही बिजली सप्लाई बंद थी, नहीं तो हो जाता बड़ा हादसा।