Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20251014-WA0007
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। देर रात हाइवे पर गांव कितासर के निकट सड़क पर बैठी एक गाय से टकरा कर एक पिकअप अनियंत्रित हुई और पलट गई। पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई व एक सवार गंभीर घायल हुआ। वहीं दो अन्य सवार चोटिल हुए है। निकट ही स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल स्टाफ व हॉस्टल के बच्चों ने मौके पर पहुंच कर पिकअप को सीधा किया व सवारों को बाहर निकाला। कंमाडो डिफेंस एकेडमी का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। स्टाफ ने बताया कि पिकअप पलटने के दौरान एक सवार बाहर गिर गया व मामूली चोटिल हुआ व चालक गंभीर घायल हुआ। घायल गाय को भी स्टाफ ने ही पायली, रतनगढ़ गौशाला पहुंचाया। वहीं गरीब सेवा संस्थान के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे व घायल व चोटिलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपजिला अस्पताल से घायल जगदीश व नंदकिशोर को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात हाइवे पर पलटी पिकअप, दो को किया रेफर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टैगोर पब्लिक सकूल के छात्रों व स्टाफ ने पिकअप से घायलों को बाहर निकाला व गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस से उन्हें सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।