Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230913-WA0006
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितंबर 2023। इस माह रामदेवरा दर्शन के लिए सैंकड़ो श्रद्धालु पैदल अपने घरों से निकलते है। इस दौरान कई बार जातरू सड़क दुर्घटनाओं के शिकार भी हो जाते है। देर रात करीब 11 बजे हाइवे पर बेनीसर स्टैंड के पास एक झाल भरी पिकअप ने दो जातरुओं को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जातरू 39 वर्षीय गोपाल सोनी व 30 वर्षीय गोपाल सोनी निवासी सरदारशहर घायल हो गए। लखासर टोल एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया और यहां से मेडिकल टीम ने तुरंत उनका उपचार किया। गोपाल सोनी को सिर में चोट के कारण बीकानेर रेफर किया गया है। ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर भी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादार भी अस्पताल पहुंचे व इलाज में मदद की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर टोल एम्बुलेंस ने घायलों को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, और एक घायल को रेफर किया गया।