Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। ‘भाई रे घणो चोखो काम करयो है ओ थे, थार घर सदा ही सुख री छाया रेव’ ये बात आंखों का ऑपरेशन करवाने वाले वरिष्ठ रोगी तेजाराम स्वामी ने कही और ऐसी ही अनेक दुआएं मोतियाबिंद से परेशान रोगियों ने आज डॉक्टरों व सेवादारों को दी। राजकीय बेगराज सोमाणी नेत्र अस्पताल में आयोजित निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आज समापन हुआ। शिविर में डॉ. सुनील गोयल की अगुवाई में 113 बुजुर्गों के आंखो की रोशनी लौटाई गई और सफल ऑपरेशन किए गए। अनेक गांवो से आए मरीजों की सेवा में लगे तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा सेवा समिति के सेवादारों का आभार जताया। यहां रमन आईटीआई व मॉर्डन राजस्थान स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपनी सेवाएं दी। सेवा समिति के संयोजक बाबूलाल सहदेवड़ा ने व लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के सचिव रमेश मूंधड़ा ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दी। डॉ सुनिल गोयल ने रोगियों को परहेज रखने, खाने पीने, दवाईयों संबंधी पूरी जानकारी दी। शिविर संयोजक सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि चार दिवसीय शिविर में सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों का क्लब व समिति की ओर से सम्मान किया गया। क्लब के अध्यक्ष रविप्रकाश शर्मा ने डॉक्टरों का आभार जताया। संस्था के महावीर माली ने शिविरों के आयोजन का महत्व बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी सेवादार युवाओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में 113 सफल ऑपरेशन कर बुजुर्गों को राहत दी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार दिवसीय शिविर का हुआ आज समापन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुजुर्गों मरीजों ने दी दुआएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में मरीजों के परिजनों ने भी शिविर की व्यवस्थाओं को सराहा व तेरा तुझको अर्पण, क्या लागे मेरा सेवा समिति का आभार जताया।