Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ कस्बे में वन विभाग के घर-घर औषधी वितरण अभियान को प्रारंभ किया। पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा ने कस्बेवासियों से औषधीय पौधे लगा कर पर्यावरण संरक्षण की अपील की। शर्मा ने कहा कि आमजन पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रेरित होगा तभी सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण सुरक्षा संभव होगी। इस दौरान पार्षद व भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाईं, पार्षद श्याम पारीक, गोपाल प्रजापत, लोकेश गौड़, विक्रम सिंह, पवन उपाध्याय, रामसिंह, जगदीश गुर्जर, पार्षद प्रतिनिधि संजय करनानी, पार्षद श्याम सुन्दर दर्जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोशन छींपा, महेंद्र राजपूत, सुनील तावनिया, नंदू नाई, निखिल, सतू चौधरी, सहित वन विभाग के अधिकारी जितेन्द्र सिंह सहित फॉरेस्टर सीताराम, विनोद, राजू सेवग, हरिकिशन उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका से कस्बे में घर घर औषधी कार्यक्रम का प्रारंभ किया जनप्रतिनिधियों ने।