Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2024। भूगर्भ में पानी गहराता जा रहा है और तेजी से नीचे जा रहें जल स्तर को लेकर अनेक पर्यावरणविद् गंभीर रूप से चिंतित है। वे लगातार पानी व्यर्थ नहीं गवांने की चेतावनी के साथ भूजल से रीत गए क्षेत्रों की दशा देख कर सीख लेने को आगाह कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ जलदाय विभाग लगातार सख्त रूख अपनाए हुए है। आज सुबह विभाग के गश्ती दल ने वार्ड 6, 7, 8, 9 में गश्त की और अनेक मकान मालिकों को व्यर्थ जल नहीं बहाने के लिए पाबंद किया। लगातार जागरूक नागरिक विभाग को कनेक्शन के पाइप नल नहीं लगे होने, घर में पानी का टेंक भर जाने पर नाली में पाइप छोड़ देने, सप्लाई के दौरान लाखों लीटर पानी नालियों में बहा देने, इससे सड़कों पर होने वाले कीचड़ की शिकायतें दर्ज करवा रहें थे। विभाग ने आज सुबह सप्लाई के दौरान गश्त की व अनेक घरों में व्यर्थ बहते पेयजल को देखकर अधिकारी खिन्न भी हुए। जेईएन बजरंग पड़िहार ने बताया कि लापरवाह नागरिक ऐसी हरकतों से बाज आए और शीघ्र नल लगवाएं। अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अनेक नागरिकों ने तुरंत नल लगवाने का आश्वासन भी दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लापरवाह नागरिक नालियों में बहा रहें पेयजल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल के गहराते संकट को लेकर प्रत्येक नागरिक समझे अपनी जिम्मेदारी।