Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2025। टाटा की बहुप्रतिक्षित लिजेंड कार टाटा सिएरा का डिस्पले श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा शो-रूम में रखा गया। इस मौके पर सिएरा का भव्य स्वागत ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ किया गया। श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहें और टाटा सिएरा पर से पर्दा उठा कर डिस्पले शुरू किया। इस मौके पर शर्मा ने टाटा की बिल्ड क्वालिटी एवं सेफ्टी रैंकिग को विश्वस्तरीय बताते हुए सुरक्षा एवं अत्याधुनिक सुविधाओं का बेजोड़ संगम टाटा की सिएरा को जाना व विस्तृत चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के कार प्रेमी एवं प्रबुद्धजन बजरंग भामूं, विमल भाटी, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, पत्रकार सजंय पारीक, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, एडवोकेट अनिल धायल, जितेन्द्र सिंह शेखावत, पृथ्वीराज व्यास, बाना सरपंच प्रतिनिधि देवीलाल बाना, शिक्षक अशोक गुंसाई, सुभाष सिद्ध, प्रशांत जाड़ीवाल, किशोर सिंधी, श्याम सारस्वत, जुगल सोनी, बैंकिग अधिकारी संजय गोदारा सहित विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। गाड़ी देखने के लिए दिन भर शो-रूम में भारी भीड़ रही एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने गाड़ी देख कर सिएरा के लिए उल्लास महसूस किया। सिएरा के भव्य स्वागत के लिए टाटा के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम संचालक विशाल स्वामी, संजय स्वामी ने सभी का आभार जताया।
अपने सैग्मेंट की बॉस बनी सिएरा, सेल्फी का क्रेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा सिएरा 11 से 21 लाख लाख रुपए तक में आने वाली 5 सीटर एसयूवी सैग्मेंट की गाड़ियों में टाटा सिएरा बॉस बन चुकी है। पेट्रोल में 29.99 किलोमीटर प्रति लिटर के माईलेज, डीजल में भी सर्वाधिक माईलेज देने वाली यह गाड़ी सुरक्षा के लिहाज से भी सर्वोत्तम साबित हुई है। एडास लेवल 2 की सुरक्षा, टाटा की मजबूती, 210 एमएम का ग्राऊंड क्लियरेंस, पावरफुल डबल एसी, वेंटीलेटेट सीट, सबसे बड़ी पैनोरमिक सनरूफ, सहित भव्यता, सुविधाओं, अत्याधुनिक फीचर्स, शानदार लुक सहित टाटा सिएरा की अनगिनत खुबियां देख कर शो-रूम विजिट करने वाले युवाओं ने इसके साथ जम कर सेल्फियां भी ली। श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम के संचालक गोविंद सारस्वत ने बताया कि सिएरा के लिए अभी तक श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 30 बुकिंग हो चुकी है एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी इसकी बुकिंग देने का मानस बना रहें है। सारस्वत ने बताया कि अभी गाड़ी में चार से छह माह की वेटिंग चल रही है एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सिएरा की डिलेवरी सुनिश्चित की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिएरा के स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने, कार से पर्दा हटाकर डिसप्ले का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पर्दा हटाकर सिएरा का ढोल नगाड़ों के साथ पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार प्रेमियों ने खूब सराहा कार के लुक को, जाने विश्वस्तरीय फीचर्स।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे टाटा शो रूम, ली सिएरा की पूरी जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार प्रेमियों ने सिएरा के सभी कलर देखें और कार की आधुनिक फीचर्स के बारे में जानकारी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार को क्षेत्र के कार बाजार में रही टाटा की सिएरा की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और डिसप्ले में सिएरा के बारे में पूरी जानकारी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक प्रबुद्धजन पहुंचे टाटा शो रूम, शामिल हुए टाटा सिएरा के स्वागत समारोह में।