Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-02-23 at 10.24.07
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2025। सिद्ध समाज के युवाओं में आपसी सम्पर्क, सद्भाव एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करवाने के लक्ष्य से सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा श्रीदेव जसनाथजी शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का तीसरा सीजन आज रविवार को धूमधाम से शुरू होगा। महासभा अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता का आयोजन स्थल आडसर बास स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध खेल मैदान हनुमान क्लब में रखा गया है एवं रविवार एवं सोमवार को समाज के युवा खिलाडियों के रोमांचक मुकाबले डे और नाईट दोनों शिफ्टों के मैच में होंगे। प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह आज प्रबुद्धजनों के आतिथ्य में क्लब प्रांगण में दोपहर 12 बजे होगा। इस समारोह के उद्घाटन मैच का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और प्रतियोगिता के लिए पूरे राज्य से बीकानेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित विभिन्न जिलों से सिद्ध समाज के युवाओं की 32 टीमें भाग लेने पहुंच गई है। नॉक आउट आधार पर दो दिनों में विजेता का नाम सामने आ जाएगा। इन टीमों के माध्यम से समाज के प्रसिद्ध नेशनल लेवल प्लेयर भी खेलेगें। आयोजन के लिए ग्रांउड को सजाया गया है एवं सभी खिलाडियों के रहने, खाने की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विदित रहे कि भव्यता के साथ आयोजित होने वाली इस सामाजिक खेल प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 11 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 रुपए नकद एवं आकर्षक ट्रॉफियां दी जाएगी। भाग लेने वाले सभी खिलाडियों को टी-शर्ट दी जाएगी एवं बेस्ट प्लेयर, बेस्ट नेटर के अवार्ड भी दिए जाएंगे। आयोजन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान क्लब में आज 12 बजे होगा वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महासभा संस्था द्वारा श्रीदेव जसनाथजी शूटिंग वॉलीबाल प्रतियोगिता का तीसरा सीजन खेला जाएगा दो दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन समारोह के लिए तैयारियां की पूरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 बजे होगा उद्घाटन, शामिल होंगे अनेक प्रबुद्धजन।