Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2023। आस पास की बड़ी अपराध खबर में आज खबर जिले के महाजन थाना इलाके से आई है। यहां रुपयों के लेन देन को लेकर दो दोस्तों ने लाठियों से पीट पीटकर एक दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। गांव-गांव रामलीला करने वाले तीन युवकों ने एक साथ बैठकर शराब के पैग लगाए और बाद में झगड़ा होने पर एक की हत्या कर दी। महाजन के गांव रामबाग में रहने वाले राकेश झोरड़ की शुक्रवार को हत्या हो गई। पचास वर्षीय राकेश मूल रूप से हरियाणा के ऐलनाबाद का रहने वाला है और पिछले कुछ महीनों से महाजन में रहता है। महाजन निवासी बिशनाराम नायक भी उसका दोस्त बन गया। वो भी बाद में रामलीला में काम करने लगा। गुरुवार की रात बडेरण गांव में रामलीला का मंचन करके दोनों रामबाग गांव पहुंचे। जहां ओमप्रकाश सहाराण भी उनके साथ हो गया। तीनों ने एक साथ शराब पी और राकेश से फोन पे पर रुपये भेजने को कहा। राकेश के मना करने पर तीनों में झगड़ा हो गया जिसमें राकेश झोरड़ गंभीर घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल राकेश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद ओमप्रकाश सहारण और बिशनाराम नायक दोनों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। मृतक के भाई राजेश कुमार ने इस संबंध में महाजन थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।