Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव गोपालसर व देराजसर के बीच एक पैदल चल रहें राहगीर को एक गाड़ी चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपालसर निवासी नानूराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त को उसके चाचा भगवानाराम पुत्र अम्मेदाराम मेघवाल गांव गोपालसर से किसी काम से देराजसर जा रहें थे। रास्ते में शराब ठेका के पास एक गाड़ी चालक ने लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाते हुए भगवानाराम को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं खड़े कुछ लोगों ने उसे सूचना दी तो वह मौके पर पहंचा और 108 में घायल को पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां अभी भी घायल का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने भतीजे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया और जांच हैड कांस्टेबल सत्यवीर कर रहें है।