Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2023। प्रशासन की आंख एवं कान माने जाने वाले महकमें राजस्व विभाग में अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 60 पटवारियों का बेड़ा बनेगा। करीब 30 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद गुरूवार को राज्य सरकार ने श्रीडूंगरगढ़ राजस्व क्षेत्र में 43 पटवार सर्किलों को बढ़ा कर 56 कर दिया है। गुरूवार को आए राज्य सरकार के आदेशानुसार अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लिखमीसर दिखणादा, कितासर बीदावतान, सत्तासर, कुंतासर, देराजसर, टेऊ, बेनीसर, इंदपालसर गुंसाईसर, मिंगसरिया, कुनपालसर, सोनियासर शिवदानसिंह, कल्याणसर, कल्याणसर नया ये नए पटवार सर्किल सृजित हुए है। अब फिल्ड़ में 56 एवं कार्यालय में 4 कुल 60 पटवारी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होगें। विदित रहे कि क्षेत्र में करीब 30 वर्ष पहले पटवार सर्किलों की संख्या 43 की गई थी एवं तब से अब तक आबादी, सिचिंत किसानों की संख्या, फसल बीमा, खराबे का मुआवजा, सरकारी खरीद में गिरदावरी पर्ची, खेतों की रजिस्ट्री, आपदाएं आदि कार्यों में पटवारियों का कार्य भार भी अत्यधीक बढ़ गया है। लेकिन फिर भी पटवार सर्किल कम होने के कारण किसानों को खासी दिक्कतों की सामना करना पड़ता था। लेकिन अब कुछ राहत मिल सकेगी। हालांकी यहां पहले से स्वीकृत 47 पटवारियों के पदों में तीन पद रिक्त भी चल रहे है। ऐसे में क्षेत्र में 13 नए पटवार सर्किल बनाने के बाद सरकार को यहां करीब 16 नए पटवारियों का पदस्थापन करना होगा।