Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। श्रीडूंगरगढ़ में पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र में सौहार्द व शांति के लिए देर रात तक सीओ व सीआई कस्बे की गलियों में गश्त कर रहें थे। कहीं भी चार से पांच लोगों को एकत्र नहीं होने दिया गया और इस बीच एक विवाह समारोह के दौरान डीजे पर अत्यधिक लोगों के नाचने गाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां धारा 144 के लिए समझाईश की गई और नागरिकों ने सहयोग करते हुए तुरंत भीड़ को कम किया। घुमचक्कर से मुख्य बाजार तक दुकानों पर भी रात 8 बजे बाद चार से अधिक लोगों को एकत्र नहीं होने दिया गया। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती रही। सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार ने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण कायम रखने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है और किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।