Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
desh'
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अगस्त 2022। आगामी 12 अगस्त को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर प्रदेश में एक साथ छह देश भक्ति गीत गूंजेंगे। राज्य के सभी विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 वीं तक के बच्चे एक साथ देशभक्ति गीत गाएंगे। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत युवा पीढ़ी में देश भक्ति का भाव संचारित करने के लिए तथा आजादी की महत्ता को समझाने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन रखें गए है। इसके तहत श्रीडूंगरगढ़ में प्रशासन द्वारा इस सामूहिक गायन के लिए राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (कोर्ट के पीछे) में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मिनट टू मिनट समय सारणी के अनुसार होगा। प्रत्येक राजकीय विद्यालय से कम से कम 200 विद्यार्थी तथा निजी विद्यालय से कम से कम 100 विद्यार्थी 12 अगस्त को 9.30 बजे से पूर्व समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। 30 विद्यार्थियों के समूह पर एक शिक्षक प्रभारी होगा। डॉ. राधाकिशन सोनी ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव में हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए भारत सरकार की इस ऐतिहासिक पहल के अंर्तगत 9 से 16 अगस्त तक तिथिवार कार्यक्रम निर्धारित किया गया है जिसके तहत 12 अगस्त को सुबह 10.15 से 10.40 तक देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान होगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से 10.40 बजे तक होगा।