Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। बेंगलुरु निवासी उमेश गोपीनाथ जाधव के बीकानेर से दिल्ली लौटते हुए देर रात उनकी गाड़ी का टायर गांव जैतासर के पास फट गया। श्रीडूंगरगढ से धीरदेसर लौट रहे सब्जी व्यापारी सीताराम मंडार ने उन्हें देखा और कुछ ग्रामीणों को सूचना की और तोलियासर के निवासी बीजू प्रजापत, करनी गोपाल पुरोहित , नवरत्न ओम पुरोहित, कांकड़ भैरव मंदिर अशोक कुमार दौड़े आए व मौके पर पहुंच कर जाधव की मदद की। सभी ने मिल कर नए टायर की व्यवस्था की व टायर बदलवाया। ये युवा जाधव को कांकड़ भैरव मंदिर लेकर गए और उन्हें वहां जलपान करवाया व एक और नया टायर भैरव मंदिर की ओर से दे दिया। इन नागरिकों के साथ मिल कर जाधव भी देशभक्ति गीतोंपर झूमे। जाधव ने क्षेत्र के नागरिकों में देशभक्ति भावना के लिए सम्मान प्रकट किया व भाव भरे शब्दों में सभी का आभार जताया। बता देवें उमेश गोपीनाथ जाधव शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र कर रहें है जिससे वे शहीद स्मारक बनवाएंगे और इसी क्रम में उन्होंने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी, शहीद राकेश चोटिया के स्मारक से मिट्टी भी सोमवार सुबह ली। कांकड़ भैरव मंदिर से वे दिल्ली के लिए रवाना हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर के पास देर रात जाधव की गाड़ी का टायर फट गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सूचना मिलते ही दौड़ पड़े युवा व नए टायर की व्यवस्था कर जाधव को जलपान भी करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने स्वयं गाड़ी का टायर बदला और देशभक्ति गीतों पर झूमे।