Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-10-04 at 21.05.24 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। दशहरे पर स्थापना दिवस के पश्चात लगातार श्रीडूंगरगढ़ अंचल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संलचनों के आयोजन हो रहें है। शताब्दी वर्ष में ग्रामीण इलाकों में पहली बार संचलन के कार्यक्रम संपन्न हो रहे है और उत्साह के साथ स्वंय सेवक शामिल हो रहें है। संघ संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयादशमी उत्सव के तहत शनिवार को हेमासर मंडल का उत्सव गांव बेनीसर में आयोजित हुआ, जिसमें बेनीसर भोजास , लखासर , हेमासर , गजपुरा के स्वयं सेवकों ने भाग लिया। पूनरासर मंडल का कार्यक्रम गांव पूनरासर में आयोजित हुआ जिसमें  मनकरासर, राजपुरा, समंदसर, पूनरासर के स्वयं सेवक शामिल हुए। वहीं कस्बे में आड़सर बास बस्ती  का उत्सव आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। सभी स्थानों पर पथ संचलन का उल्लास के साथ पुष्प वर्षा करते हुए ग्रामीणों ने स्वागत किया। सभी स्थानों पर शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। बौद्धिक कर्ताओं द्वारा संघ की विकास यात्रा, उपहास, विरोध एवं सामाजिक स्वीकृति के कालखंड, संघ के व्याप, पंच परिवर्तन एवं आगामी 1 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाले व्यापक गृह संपर्क तथा 20 जनवरी से 10 फरवरी तक आयोजित होने वाले मंडल / बस्ती अनुसार हिंदू सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूनरासर में मोमासर खंड कार्यवाह ओमप्रकाश लखारा, आड़सर बास में बीकानेर विभाग कुटुंब प्रबोधन गतिविधि प्रमुख गंगासिंह एवं बेनीसर में बीकानेर विभाग कार्यवाह प्रदीप कुमार बौद्धिक कर्ता के रूप में उपस्थित रहें। उत्सव में स्वयंसेवकों के साथ साथ अच्छी संख्या में समाज बंधु व मातृशक्ति शामिल रही। विदित रहें इसी क्रम में रविवार को जाखासर मंडल का विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन गांव जाखासर में, लिखमादेसर मंडल का गांव लिखमादेसर में एवं सेरूणा मंडल का गांव सेरूणा में आयोजित होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में निकला आड़सर बास बस्ती का पथ संचलन, शामिल हुए हर उम्र के स्वयं सेवक, पुष्पवर्षा के साथ नागरिकों ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में निकाला गया पथ संचलन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर में आयोजित हुआ पथ संचलन, मंडल के सभी गांवो से शामिल हुए स्वयं सेवक।