Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2022। 31 अगस्त को आ रही गणेश चतुर्थी कई मायनों में बहुत खास है। अकेले चतुर्थी ही शुभ नहीं है, बल्कि 31 अगस्त से 9 सितंबर के बीच 7 दिन अच्छे योग भी बन रहे हैं। इन सात दिनों में आप सिर्फ गणपति की पूजा ही नहीं, बल्कि अपने लिए कई शुभ काम जैसे नए बिजनेस की शुरुआत से लेकर घर और वाहन खरीदने तक के काम कर सकते हैं। देश के जाने-माने विद्वानों ने इन 10 दिनों के वो 7 शुभ मुहूर्त बताए हैं, जो आपके लिए खास हो सकते हैं।
31 अगस्त के खास होने 2 बड़े कारण
पहला कारण तो ये है कि इस साल वो सारे योग-संयोग बन रहे हैं, जो गणेश जी के जन्म पर बने थे। दिन बुधवार, तिथि चतुर्थी, नक्षत्र चित्रा और मध्याह्न काल यानी दोपहर का समय। ये ही वो संयोग था जब पार्वती जी ने मिट्टी के गणेश बनाए थे और शिव जी ने उसमें प्राण डाले थे। इसके अलावा भी कुछ दुर्लभ और शुभ योग बन रहे हैं जो 31 अगस्त से 9 सितंबर तक गणेश उत्सव के दौरान रहेंगे।
इस गणेश उत्सव में एक खास बात ये भी है कि इन 10 दिनों में रोज कोई शुभ योग बन रहा है, जिसमें आप इन्वेस्टमेंट से लेकर व्हीकल खरीदी तक कई शुभ काम कर सकेंगे। साथ ही, एक ऐसा दुर्लभ योग भी बन रहा है जो पिछले 300 सालों में नहीं बना।
डॉ. गणेश मिश्र कहते हैं, इस बार गणेश उत्सव के दौरान नवमी तिथि घट रही है। फिर भी गणपति महोत्सव पूरे 10 दिनों का ही रहेगा। इन दिनों सूर्य, बुध, गुरु और शनि अपनी ही राशियों में रहेंगे। पिछले 300 सालों में ऐसा नहीं हुआ। इस संयोग में फ्लैट बुक करना, प्रॉपर्टी, ज्वेलरी या व्हीकल खरीदी हो या फिर कोई टोकन मनी देना चाह रहे हैं तो इसके लिए सात शुभ मुहूर्त मिलेंगे।
सितारों की बात करते हुए डॉ. गणेश मिश्र ने कहा कि इस बार गुरु ग्रह से देह स्थूल योग बन रहा है। इसे आसान भाषा में लंबोदर योग भी कहते हैं। जो कि गणेश जी का ही एक नाम है। साथ ही गणपति के जन्म काल के वक्त वीणा, वरिष्ठ, उभयचरी और अमला नाम के योग भी बनेंगे। इन पांच राजयोगों के बनने से इस बार गणेश स्थापना बेहद शुभ रहेगी।
डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव का कहना है, 31 को गणपति स्थापना के साथ तीज-त्योहारों का दौर भी शुरू हो जाएगा। गणेश चतुर्थी के अगले दिन ऋषि पंचमी रहेगी। सुहागनें इस दिन भी व्रत-उपवास रखकर सप्त ऋषियों की पूजा करेंगीं। फिर शुक्रवार को भगवान कार्तिकेय की पूजा होगी। शनिवार को दूर्वाष्टमी होने से गणेश मंदिरों में दूर्वा से विशेष पूजा और श्रंगार किया जाएगा। इस दिन राधाष्टमी व्रत भी रहेगा।
रविवार को नवमी तिथि का क्षय होगा। फिर, सोम, मंगल और बुध तीनों दिन भगवान विष्णु की पूजा के रहेंगे। इनमें सोमवार को दस अवतारों की पूजा, मंगलवार को एकादशी व्रत और बुधवार को वामन अवतार का प्राकट्योत्सव मनेगा। गुरुवार को प्रदोष व्रत के साथ शिव-पार्वती पूजा रहेगी। आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन होगा।
मिट्टी के गणेश किस रूप में बनाएं और कौन सा रूप घर, दुकान, ऑफिस और फैक्ट्रियों के लिए शुभ है। इस पर हमने देश के जाने-माने विद्वानों से बात की तो पता चला कि सिद्धि विनायक रूप की मूर्ति घर में स्थापित करनी चाहिए। विघ्नेश्वर गणेश ऑफिस और दुकानों के लिए और महागणपति की स्थापना कारखानों के लिए शुभ है। इन तीनों रूप कैसे होते हैं ये जानने के लिए
31 अगस्त को गणेश चतुर्थी पर घरों में मिट्टी के गणेश जी स्थापित किए जाएंगे। हम 4 मिनट के वीडियो में आपको बता रहे हैं कि कैसे आप घर में ही परिवार के साथ मिलकर गणेश जी की मूर्ति बना सकते हैं। गणेश उत्सव में अभी 3 दिन बाकी हैं, आज ही अपने घर के लिए मिट्टी के गणेश बना लें, 2 से 3 मूर्ति को सूखने में लगेंगे और फिर आप इसका डेकोरेशन कर सकेंगे। तो, इस गणेश उत्सव में आप अपने घर में खुद मिट्टी के गणेश बनाएं और स्थापित करें। 4 मिनट के वीडियो में क्ले आर्टिस्ट प्रतीक्षा शर्मा 3 तरह के गणपति बनाना सिखा रही हैं।