Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2023। त्रिस्तरीय कड़ी सुरक्षा जिसमें परिंदा की पर नहीं मार सकता, जहां बहन बेटियों ने जमकर गरबा खेला, और ये शानदार तस्वीर नजर आई रैनबो रिसोर्ट एंड गार्डन में जहां बुधवार व गुरूवार को सैंकड़ो परिवारों ने “द ग्रेट गरबा महोत्सव-2023” में भाग लिया। आज मन्दिर के कीर्तन में महिलाओं ने यही चर्चा सुनाई पड़ी की ऐसी सुरक्षा आज तक श्रीडूंगरगढ़ में तो देखी नहीं। यहां कुछ परिवारों के रिव्यू टाइम्स के सभी पाठकों के समक्ष प्रस्तुत है एवं अनेकों परिवारों ने सोशल मीडिया पर इस सफल एवं सुरक्षित आयोजन को सराहा है। आप भी जाने क्या कहा गरबा प्रेमियों ने:-
द ग्रेट गरबा महोत्सव में शामिल होने वाले जगदीश प्रसाद बाहेती ने कहा कि “हमारे परिवार के 30 से अधिक सदस्य आयोजन में शामिल हुए। बहू बेटियों ने जमकर गरबा करते हुए खूब आनंद लिया। हमारा पूरा परिवार श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभारी है और खास तौर पर सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की एक परिंदा भी पर नहीं मार सकता। ऐसे अद्भूत समारोह में शामिल होकर हम गर्व महसूस कर रहें है।”

“मैं अपनी पोतियों को लेकर महोत्सव में शामिल हुआ और देखा ऐसी कड़ी सुरक्षा जैसे कोई वीवीआईपी कार्यक्रम हो। एक भी सिंगल युवक को नहीं घुसने दिया गया जिससे 85 प्रतिशत से अधिक महिलाएं समारोह में शामिल हुई और जमकर गरबा खेला। हमने ऐसा समारोह पहले कभी नहीं देखा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पूरी टीम साधुवाद की पात्र है जिसने इस बड़े स्तर का सांस्कृतिक आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से पूर्ण करवाया।”- जगदीश प्रसाद मोदी (सिजराल रेस्टोरेंट)

“मुझे सदैव से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रत्येक आयोजन पर गर्व महसूस होता है। परंतु बुधवार व गुरूवार को इस लेवल का सांस्कृतिक आयोजन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में देखकर मेट्रो सिटी जैसा अनुभव हुआ। पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में बच्चियों ने खूब गरबा किया।“- द्रोपदी सेवग (शिक्षा विभाग में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी)

“जो दिल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की सुरक्षा व्यवस्था ने जीता है वो विश्वास इस क्षेत्र कमाना किसी तपस्या से कम नहीं है। मैंने आज तक ऐसा आयोजन नहीं देखा जहां मेरे परिवार के साथ करीब 40 बच्चियां गई थी और मैं स्वयं थोड़ा लेट हो जाने के प्रवेश नहीं पा सका। मैं कायल हो गया इस व्यवस्था का जिसमें कमांडो जैसे बाउंसर खड़े मिले। टाइम्स के इस आयोजन में गत वर्ष से अधिक महिलाएं व युवतियां शामिल हुई- ओम सोनी (ओम स्पोकन इंग्लिश क्लास।)

“परिवार सहित द ग्रेट गरबा महोत्सव में पहुंचा तो देखा समारोह में 85 प्रतिशत से अधिक महिलाएं है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की टीम ने जो सुरक्षा घेरे बनाए उनकी वजह से अनेक लोगों की नाराजगी भी टाइम्स को झेलनी पड़ी परन्तु हम कायल है कि टाइम्स अपनी बात पर कायम रहा और एक भी सिंगल पुरूष या लड़के को एंट्री नहीं दी गई। बेहतरीन और अद्भूत आयोजन, जिसे कह सकते है क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का सबसे शानदार आयोजन कहेंगे- कुंभाराम घिंटाला (जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़)

“बेटियों व पड़ौस की युवतियों को लेकर महोत्सव में भाग लेने आई तो चिंता थी कैसे क्या होगा, परंतु प्रवेश के साथ भीतर जाते ही मेरे जैसी माताएं बिल्कुल चिंता मुक्त हो गई। सुरक्षा व्यवस्था ऐसी की बस क्या कहने, मेरे पास शब्द नहीं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताने के लिए, बस यही कहूंगी भगवान इन्हें खूब तरक्की दे जिससे श्रीडूंगरगढ़ में ऐसे समृद्धशाली आयोजन सफल हो सकें। गायत्री जोशी (गृहिणी)

“सर्विस करने वाला एक नॉर्मल नागरिक अपने पत्नी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना ही पसंद करेगा और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का ये आयोजन इसके लिए बेजोड़ है। हम गर्वित है कि ऐसी गरबा महोत्सव का आयोजन पहली बार श्रीडूंगरगढ़ में देखा। मेरा पूरा परिवार पड़ौस के अनेक परिवारों के साथ महोत्सव में पहुंचा। लौटते हुए हर एक जने ने जबरदस्त प्रसन्नता जताई। हम इंतजार करते है कि टाइम्स द्वारा अगला कौनसा आयोजन किया जाएगा- महेश माली (युवा व्यवसायी)

“हम कहेंगे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का पहला महोत्सव रहा जिसमें सुरक्षा को इस कदर संवेदनशील मानकर पुख्ता इंतजाम किए गए और बिना किसी रियायत के टाइम्स टीम ने नियमों को फॉलो किया। महोत्सव में भाग लेने वाली शत प्रतिशत युवतियों ने जमकर एन्जॉय किया। हम गर्व से भर उठे है कि हमारे क्षेत्र में ऐसा शानदार गरबा इंवेट श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने करवाया। हम हर साल टाइम्स के गरबा महोत्सव का हिस्सा बनना चाहेंगे- करूणा, कुसुम, आकांक्षा, अक्षिता, इशिका, मीनु, रीना, प्रिया, गरीमा, गौतम गुरनानी।

“महिलाओं साफ सुथरे व सुरक्षित माहौल में जमकर गरबा खेलने का मौका मिला। एकमात्र व अद्भुत आयोजन रहा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का द ग्रेट गरबा महोत्सव। हम 7 महिलाओं सहित 3 बच्चे शामिल हुए और हमने जमकर लुफ्त उठाया। ऐसे माहौल की जितनी सराहना की जाए कम है। – अंजू पारख (नेता प्रतिपक्ष)

“हम एक ही परिवार के 10 जने कार्यक्रम में शामिल हुए और मेरे पास शब्द नहीं है कि कैसे टाइम्स का आभार जताऊं। हम सब ने बहुत आनंद लिया महाआरती से लेकर गुरूवार रात को समारोह समापन तक। हमें अफसोस है कि ये दो ही दिन क्यों होता है ये पूरे नौ दिन होना चाहिए।”– मिनाक्षी अनुराग डागा।

“मैं अपनी पत्नी व बहन सहित परिवार के 8 सदस्यों के साथ महोत्सव में शामिल होने गया। महाआरती का आयोजन शहर में पहली बार करवाया गया और द बेस्ट था। फेबयूल्स सिक्योरिटी सिस्टम के बीच गत वर्ष से भी सुपर आयोजन था। हमारी अपेक्षाएं इतनी बढ़ गई है कि अगला आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का इससे भी बेहतरीन होगा। बहुत बहुत साधुवाद पूरी टाइम्स टीम को- दिव्या नवीन वासवानी।

“इट्स ए ग्रेट इंवेट, श्रीडूंगरगढ़ में आज तक ऐसा आयोजन नहीं देखा, किस शब्दों में टाइम्स का आभार जताएं। मेरे पूरे परिवार ने ऐसा आनंद लिया जिसमें ढूंढना भी चाहे तो कोई कमी नहीं निकाल सकते है। प्रति वर्ष हमें ऐसे सभ्य व भयमुक्त माहौल गरबा आयोजन करवाने के लिए पूरी टीम को साधुवाद।”– सविता जसवंत सांगवानी।

“गुजरात, महाराष्ट्र से भी सुदंर आयोजन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा करवाया गया। जो कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्णतया सुरक्षित माहौल संपन्न हुआ। हमारा परिवार हर बार इस आयोजन में शामिल होता है और लगातार 6ठें वर्ष ऐसा शानदार आयोजन देखने को मिला जो प्रतिवर्ष ओर अच्छा बन रहा है। हम टाइम्स की टीम का आभार व्यक्त करते है“- सूर्यप्रकाश गांधी (तुलसी सेवा केंद्र)

“द ग्रेट गरबा महोत्सव में सतरंगी संस्कृति साकार हुई और छोटे शहरों में महिलाओं को मौका ही नहीं मिलता ऐसे में ये आयोजन अपनी सुरक्षा को लेकर गजब तरीके से सफल हुआ है। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे नए उत्साह व जोश का संचार होता है” –संजय पारीक (राजस्थान पत्रिका संवाददाता)

श्रीडूंगरगढ़ में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा शानदार इनोवेशन किए जाते है जिन्हें देखकर अनेक लोग प्रेरणा लेते है और फॉलो भी करते है। ये आयोजन जबरदस्त रूप से सफल हुआ व ऐतिहासिक आयोजनों में शामिल हो गया है। सदस्य संख्या देखकर नए भारत की तस्वीर साकार होते नजर आई जिसमें महिलाओं व युवतियों को पूरी सुरक्षा व स्वस्थ माहौल दिया गया“ -अनील धायल (जी न्यूज, राजस्थान)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की संख्या में शहरवासियों ने दिखाया नवरात्रा का उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्णतया पारिवारिक रहा कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं, कार्यक्रम में अधिकाशं उपस्थिति केवल महिलाओं की ही रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूरे परिवार के साथ लिया त्यौंहार का आंनद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक जैसे परिधानों में बड़े परिवार के बड़ी संख्या में सदस्यों ने लिया गरबा का आंनद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पारिवारिक कार्यक्रम में शहर, गांव से शामिल हुई महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नई पीढ़ी को मां की शक्ति का अहसास करवाता दिखा कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार के साथ नृत्य कर मनाया नवरात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में आज तक का सबसे सफल रहा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने अपने ग्रूप में युवतियों ने किया नृत्य, की शक्ति आराधना।