Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2022। कस्बे के नेहरू पार्क में गौसेवार्थ आयोजित कथा में संत भोले बाबा ने शनिवार को ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए कृष्ण द्वारा दुर्योधन के घर के पकवान त्याग कर विदुर के घर भोजन करने की कथा सुनाई। बाबा ने कहा जगत में भक्त का मान बढ़ाना भगवान का भी लक्ष्य है। वर्तमान समय का उल्लेख करते हुए संत ने कहा कि परिवार को बचाए रखने के लिए धैर्य की नितांत आवश्यकता है। कथा में श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के गांवो से भी श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहें है।

माहेश्वरी महिला समिति ने सौंपी गौसेवार्थ 51 हजार राशि।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा में माहेश्वरी महिला समिति ने गौसेवार्थ जीव दया गौशाला समिति को 51 हजार की राशि सौंपी। इस दौरान समिति अध्यक्ष व मंत्री सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रही। गौशाला समिति ने महिला समिति का आभार प्रकट किया व संत भोले बाबा ने उन्हें शुभकामनाएं दी। बाबा ने कहा कि प्रति सनातनी का धर्म है कि वे गौ की रक्षा और सेवा करें। प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रति व्यक्ति गौसेवा से जुड़कर गौवंश के संकट काल में उनकी सेवा का भाव रखें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी महिला समिति ने गौसेवार्थ सौंपी 51 हजार की सहयोग राशि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथा सुनने पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहें है।