Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2022। भारतीय लोकतंत्र के भव्य मंदिर संसद भवन के शीश पर राष्ट्रीय गौरव “अशोक स्तम्भ” को सजाने वाले लक्ष्मण व्यास का सम्मान आज विप्र फाउंडेशन की श्रीडूंगरगढ़ इकाई ने किया। इस अशोक स्तम्भ की प्रशंसा कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका अनावरण किया था। संसद सदस्यों ने उनका सम्मान किया और आज लक्ष्मण व्यास के श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर फाउंडेशन के सदस्यों ने उन्हें साफा बंधवा कर फूलमालाओं से स्वागत किया। व्यास को अशोक स्तम्भ चित्रित स्मृति चिन्ह भेंट दिया और मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास ने भावभरे स्वागत के लिए सभी का आभार प्रकट किया। विप्र फाउंडेशन आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक समाज के नागरिक उपस्थित रहें व आयोजन में भाग लिया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष श्याम सुंदर पुरोहित, सुरेंद्र चुरा, गजानंद बोहरा, श्यामसुंदर पांडिया, भवानी प्रकाश तावनिया, महेश राजोतिया, पार्षद सत्यनारायण नाई, गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह शेखावत, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, पवन उपाध्याय, श्याम सुन्दर जोशी, श्रीकिशन मोट, बलवीर मोट, श्यामसुंदर सारस्वत हेमासर, नवरतन राजपुरोहित, सुनील तावनियां, बलवीर माेट, कन्हैयालाल शर्मा, संतोष विनायकिया, मांगीलाल उपाध्याय, रामप्रसाद छंगाणी, बाबूलाल व्यास, देवकिशन छंगाणी, पवन व्यास, पवन देरासरी, विवेक उपाध्याय, सूर्यकांत चूरा, संजय चूरा, राधेश्याम छंगाणी सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्तिकार लक्ष्मण व्यास का किया श्रीडूंगरगढ़ में भव्य स्वागत।