Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितबंर 2024। क्षेत्र में एक दुकान के ताले तोड़ कर चोरों ने 27 हजार रूपए नगदी व करीब 10 हजार रूपए के पानमसाला, सिगरेट चोरी कर लेने की वारदात के मामले में तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित मोमासर निवासी मनोज कुमार पुत्र ताराचंद खटीक ने इसी गांव के रतनराम पुत्र हड़मानाराम बावरी, बाबूलाल पुत्र बिश्नाराम नायक, राजूराम पुत्र नौरंगलाल नायक के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव मोमासर में 29 अगस्त 2024 की रात टंकी बास, लाछड़सर रोड पर स्थित उसकी किराणा की दुकान में आरोपी नायायज रूप से घुसे और गल्ले में रखे 27 हजार रूपए व दुकान रखा पानमसाला के पैकेट, किराने का सामान, सिगरेट के पैकेट सहित करीब 10 हजार रूपए का सामान चोरी कर ले गए। परिवादी ने चोरों ने पकड़ने व सामान व नगदी वसूल करवाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को दी है।