Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20251010-WA0010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। राजस्थान क्रिकेट के प्रसिद्ध आयोजन “राजस्थान कप” में श्रीडूंगरगढ़ का नाम भी गूंजेगा। इस कप के लिए खिलाड़ियों की निलामी गुरूवार को जयपुर के द चोमू पैलेस में हुई। इस मेगा इवेंट के ऑक्शन में श्रीडूंगरगढ़ के युवा क्रिकेट खिलाड़ी पंकज पुत्र पप्पू वाल्मीकि को जेबीएन टीम ने उच्च मूल्य में खरीदा है। पंकज के चयन पर वाल्मीकि समाज में जश्न का माहौल रहा और लोगों ने पंकज को बधाई दी। वहीं इस ऑक्शन की हॉस्टिंग व राजस्थान कप में खेले जाने वाले मैचो की कंमेट्री श्रीडूंगरगढ़ क्रिकेट जगत में सोनू मिर्जा करेंगे। निर्मल वाल्मीकि ने बताया कि क्रिकेट के इस आयोजन में शामिल होना युवा खिलाड़ियों का सपना होता है ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ के दोनों युवाओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट जगत में श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के दोनों युवाओं की इस उपलब्धि पर सोनू वाल्मीकि (ठेकेदार), रोहित वाल्मीकि, बजरंग वाल्मीकि, गौतम वाल्मीकि, किशन वाल्मीकि, सुरेन्द्र वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि और भरत वाल्मीकि सहित समाज के मौजिज लोगों ने शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।