Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2022। आज सावन के पहले दिन क्षेत्र में बादल जमकर बरसे और सावन के हरा भरा जाने के सगुन से किसान वर्ग प्रसन्न हो गया है। शहर में बरसी बदरा ने बाजार सहित गलियों में कीचड़ फैला दिया। राजकीय अस्पताल रोड पूरी जलमग्न हो गई है व अनेक स्थानों पर पानी भर गया है। क्षेत्र के कई गांवो मे बरसात की सूचनाएं है वहीं खेतों में अच्छी खासी रौनक नजर आने लगी है। आज गांव लिखमीसर दिखनादा से बड़ी खबर आई है जहां गांव में किसी बड़े हादसे की आशंका मंडरा रही है और ग्रामीण दहशत में है। 

धंसा कुआं, ग्रामीण दहशत में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मानसून की बरसात से एक ओर किसानों के चेहरे खिल गए है वहीं कई गांवो में निचले इलाकों में पानी भर गया है। ग्रामीण इससे कई तरह की परेशानियों का सामना कर रहें है और संसाधनों की कमी से जुझ रहें सरपंच भी श्रीडूंगरगढ़ की ओर मदद के लिए ताक रहें है। गांव लिखमीसर दिखनादा में सोमवार देर रात बरसाती पानी की निकासी के लिए बनाया गया पाताल तोड़ कुआं जमीन में धंस गया है। गनीमत रही की घटना देर रात हुई जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कुंआ धंसने के स्थान पर बड़ी संख्या में आमजन की चहल-पहल रहती है। पूर्व जिला परिषद सदस्य धुड़ाराम डेलू ने बताया कि गांव के मुख्य बस स्टैंड पर बरसाती दिनों में भारी मात्रा में बरसाती पानी इकट्ठा होता है। इस पानी के निकास के लिए ही यहां पुराने बंद पड़े ओपनवैल में बरसाती पानी डाला जाता था। ये कुआं धंस जाने से यहां हर समय बड़े हादसे की संभावना बनी हुई है। डेलू ने बताया कि यहां पर बने नलकूप, स्विच रूम व सार्वजनिक शौचालय को भी नुकसान पहुंचने की भी पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अतिशीघ्र समस्या का संज्ञान लेवें और इसका समाधान करवाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को बडें हादसे की आशंका, प्रशासन की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर दिखणादा में धंसा कुआं, गांव में फैली दहशत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल रोड हुई जलमग्न।