Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों में कल वार्ड पंचो के उपचुनाव करवाए जाएंगे और रिटर्निंग अधिकारी ग्राम पंचायतों के लिए रवाना हो गए है। ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियां वार्ड संख्या 7 एवं 8 ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में वार्ड संख्या 8 एवं ग्राम पंचायत बापेऊ के वार्ड संख्या 9 में उप चुनाव होने हैं। 1 मई को उक्त ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन का कार्य किया जाएगा जिसके लिए आज उपखंड कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉक्टर राधाकृष्ण सोनी एवं नायब तहसीलदार सुरेंद्र मीणा ने टीमों को प्रशिक्षण प्रदान किया तथा आवश्यक सामग्री सौंपी। प्रशिक्षण के उपरांत उपखंड अधिकारी डॉ दिव्या चौधरी ने टीमों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अपनाने एवं कर्तव्यनिष्ठता से कार्य करने की बात कही। सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी आज शाम अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में पहुंच तथा कल 1 मई 2022 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक वार्ड पंच हेतु नामांकन प्राप्त करेंगे। दिनांक 2 मई को प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा की जाएगी एवं तदुपरांत नाम वापसी की जा सकेगी। चुनाव होने की स्थिति में दिनांक 7 मई 2022 को चुनाव संपन्न करवाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से जुड़ने के लिए जुड़े क्षेत्र के एकमात्र विश्वसनीय पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।