Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2021। राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (RDPRD) की ओर से 106 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इसमें ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rdprd.gov.in और socialaudit.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इस वैकेंसी के माध्यम से सामाजिक विकास विशेषज्ञ, राज्य संसाधन व्यक्ति और जिला संसाधन व्यक्ति के पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 9 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है।
पदों की संख्या : 106
आवेदन करने की आखिरी तारीख – 9 दिसंबर 2021
वैकेंसी डिटेल्स
• सामाजिक विकास विशेषज्ञ- 1 पद
• राज्य संसाधन व्यक्ति- 6 पद
• जिला संसाधन व्यक्ति- 99 पद
• कुल पदों की संख्या- 106
योग्यता
सामाजिक विकास विशेषज्ञ (SDS)- उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर में डिप्लोमा / डिग्री धारक होना चाहिए।
राज्य संसाधन व्यक्ति- उम्मीदवारों के पास सोशल वर्क में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर में डिप्लोमा / डिग्री धारक होना चाहिए।
जिला संसाधन व्यक्ति- उम्मीदवारों को ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर में डिप्लोमा / डिग्री धारक होना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।
एप्लिकेशन फीस
इस वैकेंसी में सामान्य उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपए का भुगतान करना होगा। जबकि राजस्थान के पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 75 रुपए का भुगतान करना है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 50 रुपए का भुगतान करना होगा।