Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20250105-WA0046
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2024। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठुकरियासर में गत सितंबर माह में सरपंच और बिजली विभाग के अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी के बीच हुए विवाद के बाद से ही पंचायत भवन को ताला जड़ा हुआ है। हालांकि 21 सितंबर 2024 को पुलिस ने मामले का पटाक्षेप कर दिया था। परंतु पुलिस द्वारा जड़ा गया ताला यहां पंचायत भवन के गेट से अभी तक नहीं खुल पाया है। ग्राम पंचायत का ई-मित्र भी भवन के अंदर ही स्थित है, जिसका कम्प्यूटर सिस्टम भी भीतर लॉक हो गया है। ईमित्र में अनेक ग्रामीण युवाओं के ऑरिजनल डॉक्यूमेंट भी रखें है। ग्रामीणों के आधार कार्ड, जाति, मूल निवास सहित कोई प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासन रूचि नहीं ले रहा और ग्रामीणों के कार्य ठप्प होने से ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हो रहें है। गांव के जागरूक युवा हनुमानसिंह ने बताया कि गांव वाले काम होने पर पंचायत भवन तक जाकर मायूस लौट आते है और उनके विभिन्न कार्य अटके पड़े है। हनुमान सिंह सहित गांव के हेतराम सारण, हनुमानसिंह राजपूत, कोझाराम गांधी ने नाराजगी जताते हुए बताया कि अनेक युवा विभिन्न फॉर्म के लिए अपने दस्तावेजों के लिए ठोकरें खा रहें है परंतु उन्हें वे नहीं मिल पा रहें है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए टाइम्स को बताया कि प्रशासन इस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करें जिससे पंचायत भवन का ताला खुले तो ग्रामीणों के कार्य हो सकें।

कैसे बंद हो नकारा ट्यूबवेल.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत भवन पर ताला लटके होने से सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी दोनों के ही सभी कार्य लंबित ही पड़े है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये शीतयुद्ध व गतिरोध समाप्त हो तो ग्रामीणों को राहत मिल सकें अन्यथा प्रशासन अन्य कोई वैकल्पिक व्यवस्था करें। युवाओं ने बताया कि गांव में उत्तरादा बास के पास सरकारी बालिका विद्यालय के मार्ग में स्थित नकारा ट्यूबवेल व एक खुला सुखा कुंआ हादसे को न्यौता दे रहा है। दोनों 25 फिट की दूरी के अंतर पर स्थित है। ग्रामीणों ने इसे बंद करवाने की मांग करते हुए चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में उपखंड अधिकारी के आदेशानुसार इन्हें बंद करवाया जा रहा है वहीं गांव ठुकरियासर में कहीं ये खुले ही पड़े ना रह जाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत ठुकरियासर में पंचायत भवन पर करीब पांच माह से बंद पड़ा है ताला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका विद्यालय के मार्ग पर स्थित सुखा ओपन वैल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं 25 मीटर दूर है खुला नकारा ट्यूबवेल, ग्रामीण कर रहें है इन्हें बंद करवाने की मांग।