Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-19 at 10.41.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2026। शनिवार सुबह क्षेत्र में एक खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला और किसान परिवार खेत से बाहर आ गया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए गुब्बारे की फोटो भेजी है। ग्रामीणों में कौतूहल का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरजनसर से जालबसर के बीच गांव की रोही में सहीराम राजूराम डूडी के खेत में शनिवार सुबह एक गुब्बारा मिला। गुब्बारा हेलिकॉप्टरनुमा है और इस पर पीआईए व ऊर्दु में भी कुछ लिखा है। महिला किसान ने उसे खेजड़ी के पेड़ के बांधकर खेत से बाहर आ गई। गांव के युवाओं ने गुब्बारे की जांच की मांग पुलिस से की है। वहीं सरपंच ओमप्रकाश शर्मा पुलिस स्टेशन पहुंचे व पुलिस को पूरी जानकारी देते हुए मौके के लिए गाड़ी रवाना कर दी है। कुछ जानकारों ने इसे पाकिस्तान के मौसम विभाग से संबंधित बताया है। विदित रहें इससे पूर्व गांव लिखमादेसर में भी ऐसा ही गुब्बारा मिला था।