Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2025। कालूबास के नेहरू पार्क में मंगलवार सुबह पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में वरिष्ठ कांग्रेसी जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की। पूर्व विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहें पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि नेहरू के बिना आधुनिक भारत की कल्पना ही संभव ही नहीं है। गोदारा ने कहा कि नेहरू लोकतंत्र में विश्वास रखते थे और उन्होंने लोकतांत्रित मूल्यों की स्थापना करते हुए नवभारत के निर्माण की नींव रखी। पूर्व पीएम के आदर्शों को प्रत्येक कांग्रेसी मन से अपनाए और देशहित में अपना योगदान देवें। इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, राधेश्याम सारस्वत, मनोज पारख, कन्हैयालाल सोमाणी, रमेश प्रजापत, शिवरतन नाई, यूसुफ चुनगर, हीरालाल जाट, श्याम सुदंर दर्जी, प्रदीप पुरोहित, प्रकाश दुसाद, अयूब खान दमामी, राजेश मंडा, बाबूलाल नाई, शंकरलाल बिहानी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।